अनूप कुमार
जन्म : 15 अगस्त, 1964 को प्रतापगढ़ (उ.प्र.) के निकट।
शिक्षा : स्कूल-कॉलेज शिक्षा इलाहाबाद से। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम.ए. (राजनीतिशास्त्र) के उपरान्त जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फिल. (अन्तरराष्ट्रीय अध्ययन) एवं भारतीय जनसंचार संस्थान से पी.जी. डिप्लोमा।
1990 से भारतीय प्रशासनिक सेवा के महाराष्ट्र संवर्ग में कार्यरत। सेवा के दरम्यान लंदन विद्यापीठ से सामाजिक विकास पर विशेष डिप्लोमा। प्रारम्भ से भारतीय साहित्य, विशेषकर हिंदी साहित्य में गहन अभिरुचि।
पहली कविता ‘हरी काई वाली झील’ 1986 में लिखी। इसी नाम से पहला काव्य-संग्रह लालबहादुर शास्त्री अकादमी, मसूरी के साहित्य क्लब द्वारा प्रकाशित। ‘जनसत्ता’, ‘पहल’ इत्यादि में कविताएँ प्रकाशित। अपनी रचना यात्रा में प्रशासकीय अनुभवों द्वारा संवेदना-विस्तार करते रहे हैं। कविता के अतिरिक्त विविध विषयों पर ललित लेख भी प्रकाशित।
सम्प्रति: अकोला (महाराष्ट्र) में कार्यरत।

Loading, please wait...

