गंगा सिंह राजपुरोहित
UPSC की ‘सिविल सेवा परीक्षा 2016’ में 33वीं रैंक प्राप्त करनेवाले गंगा सिंह हिन्दी माध्यम के द्वितीय टॉपर हैं। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से गणित विषय के साथ बी.एस-सी. करने के उपरान्त जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से एम.ए. (हिन्दी साहित्य) कर चुके गंगा सिंह पठन-पाठन, लेखन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने में विशेष रुचि रखते हैं। बाड़मेर ज़िले के डंडाली गाँव में जन्मे गंगा ने 2016 की सिविल सेवा परीक्षा में निबन्ध के प्रश्नपत्र में 157 अंक प्राप्त किए थे।
लोक संस्कृति के सभी पहलुओं को अत्यन्त बारीकी से जानना और उनका विश्लेषण करना भी इनके व्यक्तित्व में झलकता है। वह 2017 बैच के ‘गुजरात कैडर’ के IAS अधिकारी हैं।

Loading, please wait...

