जयश्री दत्त
जयश्री दत्त का जन्म बुद्ध पूर्णिमा, 1959 को हुआ। वे स्वाधीनता-प्राप्ति के उद्देश्य से तत्कालीन पूर्वी बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में गठित क्रान्तिकारी संस्था 'अनुशीलन समिति' के संस्थापक सदस्यों में से एक, श्री स्नेहमय दत्त और उसी समिति की क्रान्तिकारी सदस्य, श्रीमती मुकुलरानी दत्त की सन्तान हैं। भारत-विभाजन के काल में यह परिवार बिहार के भागलपुर में आ बसा था। वहीं जयश्री का जन्म हुआ। अर्थशास्त्र विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त जयश्री अपने विश्वविद्यालयी जीवन में बांग्ला साहित्य की कक्षाओं में विशेष आग्रह के साथ जाकर बैठती थीं। उसी अवधि में उनके भीतर के साहित्यिक संस्कार फले-फूले और वे अनुवाद में रुचि लेने लगीं। उनके जीवन के ढाई दशक मणिपुर में व्यतीत हुए, जहाँ उन्होंने मणिपुरी भाषा और साहित्य के लिए कार्य किया।
ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...


