जितेन्द्र विसारिया
जितेन्द्र विसारिया का जन्म 20 अगस्त, 1980 को भिंड, मध्य प्रदेश में हुआ। ‘नये सजन घर आए’ (कहानी-संग्रह); ‘जख्म’ (उपन्यास); ‘आत्मकथाओं का वैश्विक परिदृश्य और हिन्दी दलित आत्मकथाएँ’ तथा ‘आल्हखण्ड : एक अन्तर्जनपदीय प्रभाव’ (आलोचना) उनकी चर्चित कृतियाँ हैं। कई पत्रिकाओं के सम्पादन से जुड़े रहे हैं। वे राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप (यू.जी.सी. नई दिल्ली), जूनियर रिसर्च फेलोशिप (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और रैंक ऐंड वोल्ट अवॉर्ड (एयर इंडिया) से सम्मानित हैं।
ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...
