Discounts apply automatically in your cart. Have a coupon code? Apply it at checkout.
Ships in
7 Days
100%
Original
Easy
Returns
Pay on
Delivery
Free above
₹1,200
About Book
हिन्दी के सुपरिचित कथाकार-व्यंग्यकार सुरेश कान्त का यह व्यंग्य-उपन्यास एक बैंक की अन्दरूनी कहानी कहता है, जिसके माध्यम से बैंक-कर्मचारियों के दैनंदिन क्रियाकलापों का जायज़ा लिया गया है। इसमें एक तरफ़ बैंक मैनेजर के अन्धविश्वासों पर चुटीली टिप्पणी है तो दूसरी ओर कर्मचारियों की कामचोरी के साथ ही उनकी समस्या और उनके सुख-दु:ख को भी लेखक ने अनदेखा नहीं किया है और बैंक का सारा कारोबार जिन ग्राहकों के बिना अधूरा है, उनकी परेशानियाँ और शिकायतें भी यहाँ मौजूद हैं। लेकिन सब कुछ इतना पूर्वग्रहमुक्त और सहज-स्फूर्त है कि व्यंग्य में कहीं कटुता नहीं आती, वह मीठी मार से अपना काम करता चलता है। सुरेश कान्त बैंक में कार्यरत हैं, इसलिए स्वभावत: जिन घटनाओं और प्रसंगों का चित्रण उन्होंने यहाँ किया है, वे प्रामाणिक और विश्वसनीय तो हैं ही, लेखक की मानवीय दृष्टि का स्पर्श पाकर प्रभावोत्पादक भी हो गए हैं।