बाबर एक ऐतिहासिक उपन्यास है। इसका मुख्य पात्र मुगल सल्तनत का संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर है जो शासक होने के साथ-साथ अपने समय के सबसे प्रबुद्ध व्यक्तियों में से एक था। लेखक ने तत्कालीन सामन्ती परिवेश और फ़रगना व समरकन्द में गृहयुद्ध का विशद चित्रण करते हुए युद्धों और उत्पीड़कों के प्रति जनता की भूमिका और उनके दृष्टिकोण की पड़ताल कर इस उपन्यास को अविस्मरणीय बना दिया है।

Loading, please wait...

