‘सम्राट अशोक’ पुस्तक सम्राट अशोक से परिचित कराने के साथ-ही-साथ कुछ ऐतिहासिक घटनाक्रमों, सांस्कृतिक-सामाजिक परिस्थितियों और लोक प्रचलित मान्यताओं की मौर्ययुगीन लोककथाओं को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है। सम्राट अशोक के माध्यम से इस पुस्तक में विश्वबन्धुत्व और विश्वशांति के मूल्यों को प्राथमिक बनाया गया है। अशोककालीन भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान, बौद्धधर्म के प्रचार आदि की पहल करते हुए इस पुस्तक के कथानक को बच्चों के लिए सुरुचिपूर्ण बनाया गया है। इस पुस्तक की कथा ऐतिहासिक है, जिसे मनोरंजक बनाने के लिए कल्पना का आश्रय लिया गया है। लेकिन इस पुस्तक के सभी पात्र ऐतिहासिक हैं।

Loading, please wait...
