एलिस फ़ैज़
एलिस फ़ैज़ का जन्म सितम्बर 1915 को लन्दन में हुआ था। पत्रकार, रचनाकार, अध्यापक और मानवाधिकार कार्यकर्ता एलिस ने 1941 में फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ से विवाह किया। वे ‘पाकिस्तान टाइम्स’ से जुड़ी रहीं जहाँ उन्होंने बच्चों और महिलाओं के सेक्शन को सँभाला। उनकी किताब ‘डियर हर्ट : टू फ़ैज़ इन प्रिज़न 1951-55’ फ़ैज़ को लिखी गई चिट्ठियों की किताब है। ‘ओवर माई शोल्डर’ नाम से उनके संस्मरणों की पुस्तक प्रकाशित है।
12 मार्च, 2003 को लाहौर में उनका निधन हुआ।

Loading, please wait...
