अरुण ठाकुर
जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और लेखक अरुण ठाकुर समाजवादी आन्दोलनों से जुड़े रहे। उन्होंने 'आनन्द निकेतन' जैसी संस्था की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और बदलाव किए। नासिक नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा आन्दोलन खड़ा किया। नासिक में समाजवादी विचारों की अलख जगाने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। 'नरक सफाई' और 'टीचर' उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। 21 मार्च, 2019 को उनका देहावसान हुआ।

Loading, please wait...
