आशुतोष दुबे
आशुतोष दुबे का जन्म 23 सितम्बर, 1963 में इन्दौर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की उपाधि ली है और अंग्रेज़ी साहित्य में पी-एच.डी. किया है। उनके कविता-संग्रह हैं—‘चोर दरवाज़े से’, ‘असम्भव सारांश’, ‘यक़ीन की आयतें’, ‘विदा लेना बाक़ी रहे’ और ‘सिर्फ वसंत नहीं’। कुछ कविताएँ प्रमुख चयनित संग्रहों में सम्मिलित हैं। उनकी कविताओं के अनुवाद भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी और जर्मन में भी हुए हैं। अनुवाद और आलोचना में भी उनकी गहरी रुचि है।
उन्हें ‘रज़ा पुरस्कार’, ‘केदार सम्मान’, ‘अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार’, ‘वागीश्वरी पुरस्कार’ और ‘स्पंदन कृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
अंग्रेज़ी का अध्यापन करते हैं।
ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...


