हरबंस मुखिया
हरबंस मुखिया का जन्म 1939 में हुआ। आपने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से 1958 में बी.ए. किया, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से 1969 में अपना शोध-कार्य पूरा किया। आप देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के 'सेंटर फ़ॉर हिस्टोरिकल स्टडीज' में मध्यकालीन इतिहास के प्रोफ़ेसर रहे। सन् 2004 में सेवानिवृत्ति के पश्चात् आप अध्ययन कार्यों में लगे हुए हैं। ‘हिस्टोरियंस एंड हिस्टोरियोग्राफ़ी ड्यूरिंग द रेन ऑफ़ अकबर’, टी.जे. बोयेर्स के साथ सम्पादित ‘फ़्यूडलिज़्म एंड नॉन-यूरोपियन सोसाइटीज’ तथा मारिस एमार के साथ सम्पादित ‘फ़्रेंच स्टडीज इन हिस्ट्री’ (दो खंडों में) आपकी अन्य प्रमुख पुस्तकें हैं।

Loading, please wait...

