मिर्ज़ा हादी ‘ रुस्वा ’
मूलतः शायर लेकिन लोकप्रिय हुए उपन्यासकार के नाते। सन् 1857 ई. के विद्रोह का काल उनके जीवन और रचनाकर्म का समय रहा है। शायरी की कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं है। वे लखनऊ के रहनेवाले थे। मशहूर तवायफ़ उमराव जान ‘अदा’ को निजी तौर पर जानते थे। उसके जीवन-संघर्ष ने उन्हें अन्तस तकआलोड़ित किया तथा वह उपन्यास लिखने को प्रेरित हुए। उनके शेष जीवन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी नहीं मिलती।

Loading, please wait...

