राजबली पाण्डेय
जन्म : 7 मई, 1907 को देवरिया नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर करौनी गाँव में।
शिक्षा : प्रारम्भिक शिक्षा गनियारी गाँव की प्राइमरी पाठशाला में। फिर गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में शिक्षा का क्रम चला। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से डॉ. अनन्त सदाशिव अल्तेकर के निर्देशन में 1936 ई. में डी.लिट्.।
कार्य : गोरखपुर के 'कल्याण' धार्मिक पत्र के सम्पादन विभाग में कुछ समय काम करने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति विभाग में अध्यापन प्रारम्भ। फिर उसी विभाग के अध्यक्ष और भारती महाविद्यालय के प्राचार्य। बाद में जबलपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्त्व विभाग के अध्यक्ष और 'महामना मालवीय धर्म और भाषा संस्थान' के निदेशक। इसी समय प्रसिद्ध पुस्तक 'प्राचीन भारत' का प्रकाशन। 1967 में जबलपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति रहे।
निधन : 6 जून, 1971

Loading, please wait...
