सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी
सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी हिन्दी खेल पत्रकारिता के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर हैं। उनका जन्म 7 नवम्बर , 1937 को इन्दौर , मध्यप्रदेश में हुआ। उन्होंने चालीस साल तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का अध्यापन किया और पिछले कई दशकों से क्रिकेट पर देश के विभिन्न समाचार - पत्रों एवं पत्रिकाओं में लिखते रहे हैं।
क्रिकेट पर लिखी उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं —‘ बाईस गज की दुनिया ’, ‘ सी . के . नायडू ’, ‘ मुश्ताक अली ’, ‘ आज़ाद भारत में क्रिकेट ’, ‘ हमारे आज के क्रिकेट सितारे ’, ‘ नम्बर एक कौन और क्यों ? : सचिन , वॉ या लारा ’, ‘ विश्व क्रिकेट और भारत ’, ‘ भारतीय स्पिन गेंदबाजी की परम्परा ’, ‘ ऑलराउंडर ’, ‘ हमारे कप्तान : नायडू से धोनी तक ’, ‘ भारत के विकेटकीपर्स ’, ‘ क्रिकेट अंपायर्स ’, ‘ क्रिकेट की मार्केटिंग ’।

Loading, please wait...




