यी मुन यॉल
जन्म : 1948। अनेक पुस्तकों के रचयिता यी को अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं : ‘खलानायक’ पर इन्हें 1987 का ‘यी सेंग’ पुरस्कार मिला था। अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में ‘हुन्दे मुनहाक प्राइज’ (1992), ‘21वीं शताब्दी साहित्य एवार्ड’ (1998), ‘द नेशनल अकादमी (कला) एवार्ड’ (2009), ‘दोंगनी साहित्य प्राइज’ (2012), हल्लयूम विश्वविद्यालय (Hallyum University) द्वारा विदेशों में कोरियाई साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में योगदान के लिए प्रदत्त 9वाँ ‘इल सांग (II Song) एवार्ड’ (11 मार्च, 2014) आदि सम्मिलित हैं।
अब तक उनके कई उपन्यास और उपन्यासिकाएँ और कहानियाँ प्रकाशित हैं। एशिया और यूरोप की अनेक भाषाओं में उनकी रचनाओं का अनुवाद हो चुका है।

Loading, please wait...

