आशुतोष अग्निहोत्री
आशुतोष अग्निहोत्री का जन्म 11 मार्च, 1974 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में भारत सरकार में अपर सचिव स्तर पर, भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अंग्रेज़ी और हिन्दी, दोनों भाषाओं में लिखते हैं। अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘Love, Life and Longing’, ‘स्पन्दन’, ‘ओस की थपकी’ तथा ‘कुछ अधूरे शब्द’ (कविता-संग्रह); ‘Piece of Mind’, ‘Colors of My Wall’, ‘Looking at the Skies and Beyond’ (निबन्ध/विचार); ‘The Light of Love and Other Stories’ (कहानी-संग्रह)। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख भी प्रकाशित हैं। ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...




