आयशा आरफ़ीन
आयशा आरफ़ीन का जन्म 1 जनवरी, 1984 को भिवानी, हरियाणा में हुआ। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से समाजशास्त्र में एम.ए., एम.फिल. और पी-एच.डी. किया है।
उनकी पहली कहानी जनवरी 2020 में ‘परिकथा’ पत्रिका में प्रकाशित हुई। ‘पक्षधर’, ‘अकार’, ‘वागर्थ’, ‘उद्भावना’, ‘वर्तमान साहित्य’, ‘दोआबा’, ‘समालोचना’ और ‘वनमाली कथा’ आदि पत्रिकाओं में भी कहानियाँ प्रकाशित हैं। अंग्रेज़ी, उर्दू, और ओड़िया भाषाओं से हिन्दी में अनुवाद करती हैं। संस्कृति, साहित्य और सिनेमा से सम्बन्धित कई शोध-पत्र प्रकाशित हैं।
ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...

